LPG Cylinder Price Hike
LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price Hike 2026 – नए महिने के शुरुआत में लगा झटका, महंगा हो गया गैस

LPG Cylinder Price Hike: 1 दिसंबर 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किमतों में वृद्धि हो गई है। यह किंमत की वृद्धि सिर्फ 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर में हुई है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की किंमतों में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है। इसी के बारे में हम आपको इस पोस्ट में जानकारी देने वाले है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की किंमतों में वृद्धि के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

नई कीमतें और क्षेत्रीय अंतर

इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किंमत अब 1818.50 रुपए हो गई है। दिल्ली में पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की किंमत 1802 रुपए थी। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपए से वृद्धि हो गई है। अन्य महानगरों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किंमतो में वृद्धि हुई है। मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कींमत 1771 रुपए है।‌ कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1927 रुपए है। चैन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपए है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। यह अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि होने का पांचवां महिना है। जुलाई 2025 के बाद कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। दिल्ली में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बहुत वृद्धि हो रही है। दिल्ली में जुलाई से अब तक कुल 172.50 रुपए की वृद्धि हो गई है

घरेलू एलपीजी की कीमतों की स्थिति

14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपए से वृद्धि हो गई है, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, चैन्नई में 818.50 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए है। यह सिलेंडर की कीमतें बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की है।

व्यावसायिक और घरेलू सिलेंडर का उपयोग

घरेलू सिलेंडर का उपयोग मुख्य रुप से घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग परिवहन, बिजली उत्पादन, पोल्ट्री, हाॅटल, उद्योगों के लिए किया जाता है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमत वृद्धि का प्रभाव

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि व्यावसायिक क्षेत्र पर बहुत प्रभाव डाल सकती है। परिवहन, हाॅटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान में परिचालन लागत में वृद्धि हो सकती है। इसका असर उपभोक्ताओं पर भी बहुत पढ़ सकता है।

Pan Card December News – 1 दिसंबर से पैन कार्ड धारकों को लेकर नए नियम लागू, सरकार ने दिया बड़ा आदेश

LPG Cylinder Price Hikeजुलाई में हुई थी कटौती

जुलाई महिने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक जुलाई से 30 रुपये की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने इससे पहले अप्रैल महिने में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। एक मार्च को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये बढ़ा दी गई थी।

आगे की संभावनाएं

कमर्शियल एलपीजी की किंमतो में लगातार वृद्धी चिंता का विषय है। घरेलू सिलेंडर की किंमत स्थिर है यह राहत की बात है। सरकार को गैस सिलेंडर की कीमत नियंत्रित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की वृद्धि व्यावसायिक क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण है। सरकार को बढती कीमतो की समिक्षा करते हुए उचित कदम उठाने चाहिए क्योंकी व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों की रक्षा हो सके।

इस पोस्ट में हमने आपको एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बारे में जानकारी दी है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगती हैं तो शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद !

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *